फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा लिया किराएदार मालकिन की दुकान तोड़ने पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तिकोनिया में गारमेंट की दुकान में तोड़फोड़ करने पहुंचीं महिलाओं के तेवर देख हर कोई दंग रह गया। उनका आरोप था कि दुकान मालकिन के किराएदार ने लोन दिलाने के नाम पर उनके रुपये हड़पे हैं। भोटिया पड़ाव पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष की महिलाओं को 107/16 में पाबंद किया है।
विज्ञापन

बसंत बिहार मुखानी में रहने वाली महिला की तिकोनिया में गारमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की दोपहर छह महिलाएं दुकान में तोड़फोड़ करने के लिए पहुंच गई। इस बीच दुकान मालकिन ने घटना की जानकारी भोटिया पड़ाव पुलिस को दी। महिलाएं भी पुलिस चौकी तक पहुंच गई। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि दुकान मालकिन के किराएदार कई महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर पैसा लिया था। किराएदार काफी समय पहले कमरा छोड़कर चला गया। पुलिस ने इस मामले में तोड़फोड़ करने गई महिलाओं को हड़काया और दोनों पक्षों का 107/16 में पाबंद किया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही महिलाएं चौकी से खिसक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें