फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम गैंग से पूछताछ करने जाएगी नैनीताल पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला ने पहले ही आशंका जताई थी कि एटीएम जालसाजी में हरियाणा गैंग का हाथ हो सकता है। एसटीएफ की जांच में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए नैनीताल पुलिस देहरादून जाएगी।
विज्ञापन

देहरादून के कई खातों से जिस तरह से जयपुर में रुपये निकाले गए थे। ठीक वैसा ही डेढ़ साल पहले नैनीताल और भीमताल में हुआ था। उस समय कई खाताधारकों के पैसे उड़ाए गए थे। एडीजी ने खुलासा कर दिया है कि एटीएम से पैसा उड़ाने वाला गैंग हरियाणा का है। इस मामले में तत्कालीन एसएसपी ओर से गठित एसआईटी ने जांच की। दिल्ली पुलिस का सहयोग लिया गया। जांच में आया कि हैकरों ने 11 दिसंबर 2015 को एटीएम में डिवाइस लगाई थी। इसके लिए वे नैनीताल के एक होटल में रुके थे। हैकरों ने दिल्ली के खिचड़ीपुर और कनॉट प्लेस के एटीएम से पैसे निकाले थे। जांच में हरियाणा और दिल्ली के अपराधियों के नाम सामने आए, लेकिन काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चल सका। इस मामले में अमर उजाला ने 16 जुलाई को हरियाणा के गैंग पर आशंका जताई थी। पता चला कि डिवाइस लगाने वाली टीम और पैसा निकालने वाले हैकरों की टीम अलग-अलग है। प्रदेश के आला अधिकारियों ने पैसा बरामद होने के बाद स्पष्ट किया है कि हरियाणा के गैंग ने एटीएम के पैसों को उड़ाया है। एसटीएम की एक टीम हरियाणा भी गई है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि इस मामले में नैनीताल पुलिस भी देहरादून जाएगी। पुलिस यह जानकारी हासिल करेगी कि कहीं चिन्हित हैकर्स का संबंध नैनीताल और भीमताल की घटनाओं से तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें