फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री से 50 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बैंक में रुपये निकालने गए राजमिस्त्री से दो युवकों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली और फरार हो गए। ठगी के शिकार राजमिस्त्री ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो ठगी करने वाले दोनों आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दिए। राजमिस्त्री की तहरीर लेकर पुलिस जांच पड़ताल और ठगों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

खताड़ी बड़ी मस्जिद निवासी वशीर अहमद पुत्र अब्दुल वहीद ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। वह इन दिनों उदयपुरी चोपड़ा में सुरेंद्र सिंह चौहान के मकान में काम कर रहा है। उसने बृहस्पतिवार को सुरेंद्र से 30 हजार रुपये मांगे, जिस पर सुरेंद्र ने 50 हजार रुपये का चेक देकर 20 हजार रुपये लौटाने को कहा। वशीर ने बैंक जाकर चेक भुनाया और बैंक के अंदर बैठकर रुपये गिनने लगा। तभी पास में बैठे ठगों के एक साथी ने बताया कि उसे चार लाख रुपये बैंक में जमा करके भुगतान लेना है लेकिन उसके पास सिर्फ 3.5 लाख रुपये हैं। इसकी कमी पूरी करने के लिए उसे 50 हजार रुपये की जरूरत है। तभी ठग का दूसरा साथी बैंक में आया। वह अपने साथी से रुपये मांगने लगा। पहले ठग ने वशीर से कहा कि पहले चार लाख रुपये बैंक में जमा करने होंगे, तभी वह रुपये निकाल सकेगा। इसलिए ठग ने राजमिस्त्री को विश्वास में लेकर 3.5 लाख रुपये के नोटों की गड्डी बताकर कपड़े में लिपटी नोट के आकार के कागजों की गठरी सौंप दी और वशीर से 50 हजार रुपये मांग लिए। इसके बाद ठग अपने साथी को बस तक छोड़कर आने की बात कहकर चला गया, लेकिन बैंक में घंटेभर तक इंतजार के बाद जब वशीर ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें केवल कागज देखकर उसे ठगी का आभास हुआ। उसने तत्काल कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बैंक में जाकर सीसीटीवी खंगाले तो दोनों आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल देर रात तक न तो रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही ठग या रुपये मिल सके।
विज्ञापन


राजमिस्त्री से 50 हजार रुपये की ठगी
बैंक के अंदर हुई घटना, थाने में दी तहरीर
कैमरे में कैद हुए लुटेरे, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें