रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में 19 जून को खैर के 14 पेड़ काट दिए गए थे। इसके बावजूद वन कर्मियों को मामले की जानकारी तक नहीं हुई। इस मामले में डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कार्रवाई कर वहां के रेंजर कैलाश चंद्र पंत को तत्काल डीएफओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
एसडीओ नवीन चंद्र पंत से मामले की जांच रिपोर्ट जल्द देने को कहा गया है। संबंधित बीट के वन दरोगा मगन लाल, वनरक्षक रमेश सिंह नपल्च्याल पर भी निलंबन की तलवार लटकी है। सूत्रों की मानें तो वन माफिया खैर के पेड़ को काटकर चंडीगढ़ ले गए हैं। डीएफओ ने बताया कि वनकर्मियों की किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ की कार्रवाई से अन्य कार्मिकों की चिंता भी बढ़ गई है।
फतेहपुर के रेंजर डीएफओ कार्यालय से संबद्ध
खैर के 14 पेड़ कटने पर वन दरोगा, वनरक्षक पर लटकी निलंबन की तलवार