फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में नंबर कम आने पर आग लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बीए सेकंड ईयर की परीक्षा में नंबर कम आने पर छात्रा ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुद पर आग लगा ली। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के शरीफ नगर ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद शाहिद की बेटी शमा (20) कुआखेड़ा स्थित कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार परीक्षा परिणाम आने पर वह परेशान हो गई। वह पास तो हो गई थी मगर उसके नंबर साथियों से कम आए थे। यही बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई। शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे में गई और शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने युवती की आग बुझाई। परिजन स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे लेकर एसटीएच आए। मेडिकल चौकी पुलिस को मां हनीफा ने बताया कि उसकी छह बेटे और दो बेटियां हैं। शमा छठवें नंबर की थी। इस घटना से परिवार के लोग परेशान हो गए।

परीक्षा में नंबर कम आने पर छात्रा ने जान दे दी
मिट्टी का तेल छिड़कर लगाई आग, एसटीएच में तोड़ा दम

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने जहर खाया
रामनगर (नैनीताल)। अज्ञात कारणों के चलते ग्राम क्यारी निवासी एक महिला ने जहर खा लिया, उसे परिजनों ने संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



ट्रक चालक ने फांसी लगाकर जान दी
हल्द्वानी। बजवालपुर में किराए के कमरे में रह रहे ट्रक चालक पंकज बिष्ट (25) पुत्र वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने शुक्रवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। मूल रूप से सुंदरखाल मुक्तेश्वर निवासी पंकज बिष्ट की 2015 में आरती के साथ लव मैरिज हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी है। पंकज एक माह से अपनी पत्नी के साथ रामपुर रोड पर बजवालपुर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार को उसने फांसी लगा ली। पंकज के परिवार के हिम्मत सिंह बिष्ट, कमल सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट और भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार से संपर्क कर पत्नी की भूमिका पर शक जताया। चौकी प्रभारी ने पत्नी से पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि उसके पति शुक्रवार को ट्रक लेकर आए। वह पहले से शराब के नशे में थे। घर आने पर बेटी नीशु से गिनती पूछने लगे। बेटी के उत्तर नहीं देने पर गुस्से में आकर उन्होंने पत्नी को थप्पड़ मार दिया और मुर्गा बनाने के लिए कहा। इस बीच उसने चाकू लेकर अपने पेट पर घुमाना शुरू किया, बोला कि चाकू मारने पर पेट से खून नहीं निकलेगा। पति की हरकत से पत्नी डर गई और बेटी को लेकर छत पर चली गई। नीचे उतरी तो पति पंखे से फंदा लगाकर लटका था। उसने चाकू से फंदा काटा और उसे नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रक मालिक सहित काफी लोग वहां पहुंचे और पंकज को लेकर एसटीएच गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


चूका नदी किनारे पड़ा मिला चोरगलिया के दलीप का शव
टनकपुर (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर चूका के पास नदी किनारे चोरगलिया के ग्राम खनवाल कटान निवासी दलीप सिंह खनका (45) पुत्र पुष्कर सिंह खनका का शव पड़ा मिला। ठुलीगाड़ (पूर्णागिरि) थाने के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत के मुताबिक शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने चूका के समीप दियूरी एसएसबी बीओपी को शव पड़ा होने की सूचना दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दलीप सिंह चूका कैसे, क्यों पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि चोरगलिया पुलिस के माध्यम से दलीप के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें