फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन विभाग की छापामार कार्रवाई के दौरान 16 माह पूर्व अवैध खनन में जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाने के नाम पर एक युवक ने वाहन स्वामी से 4.50 लाख रुपये ठग लिए। 20 हजार रुपये और मांगने पर वाहन स्वामी ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर के ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी भजन सिंह ने बताया कि पिछले साल जंगलात की टीम ने बन्नाखेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन में प्रयुक्त उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया था। तब से वह वाहन छुड़ाने के लिए जंगलात के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसी दौरान काशीपुर के ग्राम हेमपुर गौशाला निवासी एक युवक उन्हें मिला। उसने कहा कि उसकी वन विभाग के अधिकारियों से जान पहचान है। वह उसका वाहन छुड़ा देगा। इसकी एवज में आरोपी ने भजन सिंह से कई किश्तों में 4.50 लाख रुपये हड़प लिये, लेकिन 16 माह बाद भी उसका वाहन नहीं छूटा जबकि यह मामला डीएफओ कोर्ट में आने के बाद वाहन स्वामी पर दो लाख रुपये का जुर्माना तय हुआ था। वाहन स्वामी ने 1.20 लाख रुपये राजकोष में भी जमा भी कर दिये थे। इसके बावजूद वाहन न छूटने पर उसने आरोपी से तगादा किया तो वह बहाना बनाकर टालता रहा। शनिवार को फिर से आरोपी ने उससे 20 हजार रुपये और लेकर वाहन छुड़ाने की बात कही, लेकिन वाहन फिर भी नहीं छूट पाया। इसलिए सोमवार को रवि कुमार साथियों को लेकर वन परिसर पहुंचा और आरोपी को दबोचकर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इसी प्रक्रिया के तहत रिश्वत लेने पर कुछ माह पहले एक वनकर्मी भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन




पुलिस को सौंपा 4.50 लाख की ठगी का आरोपी
जंगलात में जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाने के नाम पर ठगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें