फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कॉलटैक्स के समीप संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से बृहस्पतिवार की रात कटकर एक टैक्सी चालक की मौत हो गई। पता चला है कि शराब पीने के बाद चालक रेलवे लाइन की तरफ गया था। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों को जानने के लिए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जवाहर ज्योति निवासी टैक्सी चालक गिरीश चंद्र उर्फ गौरव पांडे (48) पुत्र पूरन चंद्र पांडे बृहस्पतिवार की रात शराब पीकर काठगोदाम क्षेत्र में घूम रहा था। लोगों का कहना है कि वह घूमते हुए रेलवे लाइन के तरफ चला गया। इस बीच दिल्ली से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन से कटने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। लोगों ने शव की शिनाख्त करने के बाद उनके परिजनों को बुलाया। बेटे के शव को देखकर मां बदहवास हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गिरीश पहले कॉलटैक्स में किराए पर रहता था लेकिन वर्तमान समय में जवाहर ज्योति में रहने लगा था। उसका बेटा करन पांडे नेवी में कार्यरत है। छोटी बेटी पढ़ाई करती है। जीआरपी के जवान घटना के कारणों की छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रख दिया है।


टैक्सी चालक ने ट्रेन से कटकर जान दी

रोड पर करने के लिए बड़बड़ा रहा था
टैक्सी चालक गिरीश उर्फ गौरव काठगोदाम में लोगों से मरने और रिपोर्ट करने की बात कहकर बड़बड़ा रहा था। इस बीच लोगों ने उसे घर जाकर आराम करने सलाह दी थी लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और रेलवे पटरी पर जाते ही काल के गाल में समा गया। ट्रेन से कटने पर उसका शव क्षत विक्षत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें