रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
हल्द्वानी। अवतार की हत्या करने से पहले मनीष मिश्रा और अजय यादव ने उसकी चेन और अंगूठी निकाल थी। पुलिस पूछताछ में मनीष से यह कबूल किया था। बुधवार रात कोतवाली पुलिस ने मनीष की निशानदेही पर उसके घर से अवतार सिंह चेन बरामद कर ली। उसने बताया कि अंगूठी अजय यादव के पास है।
ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित सामिया लेक सिटी हाउसिंग सोसाइटी निवासी अवतार चौधरी 16 मई को सलड़ी में कार में गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को कार में फूंक दिया था। पुलिस ने अवतार चौधरी की पत्नी नीलम और उसके दोस्त मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक पहले ही बरामद कर ली है। विवेचक कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि देर रात मनीष मिश्रा से पूछताछ की गई। उसने बताया कि अवतार चौधरी की चेन उसने घर में रखी है लेकिन अंगूठी जौनपुर जिले के दौलतिया मुगरा बादशाहपुर निवासी दोस्त अजय यादव के पास है। पुलिस ने घर की तलाशी लेकर चेन बरामद कर ली।
मनीष के घर से लूटी गई चेन बरामद
अवतार हत्याकांड : फरार अजय यादव के पास है अंगूठी