फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग् ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के नया गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में परिवार वालों ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सूर्य नगर निवासी सोनू ने बताया कि पांच माह पहले उनकी बहन मुस्कान (20) की शादी नया गांव निवासी सचिन से हुई थी। सचिन प्राइवेट नौकरी करता है। सोनू ने बताया कि बुधवार रात को मुस्कान ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया था, उसे उपचार के लिए दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वह बेसुध थी, जिस वजह से ये पता नहीं चल सका है कि मुस्कान ने अपनी इच्छा से जहर खाया था या फिर उसे किसी ने जहर खिलाया है। उपचार के दौरान मुस्कान की मौत होने की सूचना अस्पताल से मझोला पुलिस को मिली। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि मुस्कान के परिवार वालों ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। मुस्कान के जहर खाने के संबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वो दवा नहीं खाती थी जहर कैसे खा लेगी
मुरादाबाद। मुस्कान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भाई सोनू का कहना है कि उसकी बहन आत्महत्या नहीं कर सकती है। वह दवाई की एक गोली तक नहीं खाती थी, जबकि ससुराल वालों ने बताया कि मुस्कान ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाया है। सोनू का कहना है कि पुलिस को जांच कर सही वजह का पता लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें