फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद पर एक लाख रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के नवनिर्वाचित सभासद सागर आर्या पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी गई है। आरोप है कि सभासद जीतने के बाद से एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर नगर छोड़ने के लिए मजबूर करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पॉपुलर कंपाउंड मल्लीताल निवासी मो. इमरान ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सागर आर्या जिस दिन से सभासद बना है, उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। कहा कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपने साथी कैलाश और नफीस के साथ दुकान बंद करके जा रहा था। घर के पास सागर आर्या अपने साथियों के साथ खड़ा था। सागर ने उन्हें गालियां देते हुए कहा कि तुझे यहां नहीं रहने दूंगा और जान से मार दूंगा, वरना एक लाख रुपये दे। इमरान ने तहरीर में कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है। एसएसआई बीसी मासीवाल ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली हैं। दोनों तहरीरों पर जांच की जा रही है। दोनों को पूछताछ के लिए सोमवार को थाने में बुलाया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।



सभासद पर एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
मल्लीताल में अवैध कब्जों को लेकर सभासद ने शनिवार को दी थी तहरीर

- पॉपुलर कंपाउंड में इमरान पक्ष के लोगों ने नजूल भूमि पर तार लगाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया था। शिकायत मिलने पर मैंने उनसे तार हटाने के लिए कहा। इस पर मेरे साथ अभद्रता की गई और मेरे साथी के साथ धक्कामुक्की की गई थी। यह घटना क्षेत्रवासियों के सामने हुई है। मैंने कोतवाली में शनिवार को इसकी तहरीर दी है। इसी रंजिश में मुझ पर झूठा आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर आर्या, सभासद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें