फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशीर मछली का शिकार करते हुए पांच पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के कर्मचारियों ने कोसी बैराज में महाशीर मछली का शिकार करने के आरोप में पांच लोगों को दबोच लिया। एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद वन विभाग ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को बैराज क्षेत्र में अवैध रूप से महाशीर मछली का शिकार करने वालों की कुछ फोटो मोबाइलों में कैद की, जिसमें नदी के अंदर घुसे लोग खुलेआम मछली मारने के लिए जाल का प्रयोग करते दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलने पर कोसी रेंज के राजि अधिकारी भगवती प्रसाद पंत की टीम मौके पर पहुंची। तब तक जाल लगाकर मछली मार रहे लोग भाग चुके थे। इसलिए वन-विभाग की टीम ने नदी तल पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे मोहल्ला मोतीमहल बंबाघेर निवासी प्रमोद, अमित, शक्ति, बिंटू, रवि कश्यप को दबोच लिया। उनसे एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। दोबारा नदी तल पर न जाने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


महाशीर मछली का शिकार करते पांच पकड़े
वन विभाग ने एक-एक हजार का जुर्माना वसूलकर छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें