फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट कर्मी के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल क्लर्क क्वाटर स्थित घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार देर रात हजारों का माल उड़ा दिया। चोरी के वक्त गृह स्वामी शहर से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन


क्लर्क क्वाटर निवासी गोविंद बल्लभ पांडे हाईकोर्ट में तैनात हैं। पांडे 29 सितंबर से कुछ आवश्यक कार्य से परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। मंगलवार सुबह पड़ोस के लोगों ने उनके घर का ताला टूटे होने की सूचना फोन पर दी जिसके बाद वे दोपहर तक नैनीताल पहुंच गए। घर पहुंचने पर देखा कि घर के जाली के दरवाजे का कुंडा उखाड़ हुआ था जबकि अंदर के दरवाजे का ताला टूटा था। पीछे का दरवाजा भी तोड़ा गया था। जब घर में गए तो सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। घर से दो साड़ी, कान के पांच टॉप्स और कुछ अन्य आभूषण गायब मिले। एक टॉप्स जमीन पर गिरा हुआ मिला। पांडे के मुताबिक 35 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें