फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का दूसरा आरोपी भी श्यामखेत से गिरफ्तार

विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। किशोरी के साथ दुष्कर्म का दूसरा आरोपी राशिद (25) निवासी कुमराह इज्जतनगर बरेली को बुधवार देर शाम श्यामखेत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 363 और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसआई देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी राजेश को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। बुधवार को पीड़िता का बीडी पांडे चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाया गया। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके पीड़िता के 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार से लापता किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को रामगढ़ रोड से बरामद किया था। किशोरी ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मंगलवार को ही एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक आरोपी राशिद फरार चल रहा था। बुधवार देर शाम पुलिस ने उसे भी श्यामखेत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राशिद को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश रामगढ़ विकासखंड में वर्ष 2000 से पहले चांफी क्षेत्र से का क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुका है। आरोपी सामाजिक कार्यों से भी जुड़ा रहा है।
विज्ञापन




पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज, आज न्यायालय में होगा पेश
एक आरोपी रामगढ़ ब्लॉक का है पूर्व बीडीसी सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें