फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ धरा कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 11 पेटियों और 501 पव्वों के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा। गांधी जयंती पर क्षेत्र में अंग्रेजी शराब बेचने के लिए कारोबारी अपने चचेरे भाई की साझेदारी में शराब खरीदकर लाया था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात सिडकुल चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सिसौना गांव में गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास गली में राजीव सक्सेना के मकान पर दबिश दी। यहां राजीव शराब की पेटियों को बेचने ले जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने अंग्रेजी शराब रखने का लाइसेंस तलब किया तो वह नहीं दिखा पाया। जिस पर पुलिस राजीव को कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि गांधी जयंती पर शराब की दुकानें बंद होने के कारण वह अपने चचेरे भाई बरुआबाग गांव निवासी मनीष सक्सेना की साझेदारी में अंग्रेजी शराब खरीदकर यहां बेचने के लिए लाया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि 11 पेटी अंग्रेजी शराब और 501 पव्वे बरामद हुए हैं। जिन्हें सील कर दिया गया। राजीव के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। टीम में एसआई रमेश चंद्र बेलवाल, एसआई सोनम पुरी, कांस्टेबल कमल पाल, विनोद जोशी, केसर मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें