फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग में खाते से निकाले 13 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। निजी स्कूल में वैन चलाने वाले युवक के बैंक खाते से 13 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग हो गई। दो बार में खाते से 13 हजार रुपये निकलने पर पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही बैंक अधिकारियों को सूचना देकर एटीएम कार्ड का संचालन बंद करा दिया है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी विजय प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक 26 व 27 सितंबर को उसके मोबाइल पर खाते से एक बार में 6 व दूसरे बार में 7 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीद का मैसेज आया। उसने घर वालों से जानकारी ली। हालांकि घर के किसी सदस्य के पुष्टि न करने पर उसे मामला संदिग्ध लगा। वह सीधे एटीएम पहुंचा और आखिरी लेनदेन की जानकारी ली। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन शापिंग किए जाने की पुष्टि हुई। पीड़ित ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता का संचालन बंद करा दिया है। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-पीड़ित ने बैंक खाता का संचालन बंद कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें