फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मोबाइल पर अश्लील बात

विज्ञापन
दर्द-ए-इश्क
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। एक रेलकर्मी को मिस कॉल के जवाब में युवती से अश्लील बात करना भारी पड़ गया। सोमवार को युवती ने रेलवे स्टेशन में पहुंचकर सरेआम रेलकर्मी को पीट दिया। यह देख वहां मौजूद यात्री और कर्मचारी सन्न रह गए। बाद में रेलकर्मी ने माफी मांगी तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रेलकर्मी के मोबाइल में कुछ दिन पहले एक मिस कॉल आयी थी। रेलकर्मी ने उस नंबर पर कॉल बैक की तो युवती की आवाज सुनाई दी। रेलकर्मी ने बाद में फिर फोन किया तो बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। आरोप है कि सोमवार को फिर फोन पर बातचीत के दौरान रेलकर्मी ने युवती से अश्लील बातें कर दी।
ऊधमसिंह निवासी युवती को इस पर गुस्सा आ गया। वह रेलवे स्टेशन पहुंच गई और रेलकर्मी की धुनाई लगा दी। इसके बाद आरपीएफ थाने में पंचायत शुरू हुई, जिसमें स्टेशन अधीक्षक सहित आरपीएफ के इंस्पेक्टर भी शामिल हुए। रेलकर्मी के माफी मांगने पर मामला रफा दफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील बातें करने पर रेलवे स्टेशन पहुंची यूएस नगर निवासी युवती
आरपीएफ थाने में हुई पंचायत, अफसरों के सामने माफी मांगकर छूटा पिंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें