फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से किया था सुनार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मालधनचौड़ में शनिवार रात घर में घुसकर दंपति को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार यदि मकान मालिक राजकुमार बहादुरी न दिखाता तो बदमाश लूटपाट कर सकते थे।
विज्ञापन

कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि मालधनचौड़ नंबर दो में राजकुमार का मकान है। इसी मकान से सटी उसकी सुनार की दुकान भी है। 22 सितंबर की रात को दो बदमाशों ने घर में घुसकर राजकुमार और उसकी पत्नी गंगा पर धारदार हथियारों से हमला किया था। मकान मालिक राजकुमार बदमाशों से भिड़ गया था और उसकी पत्नी गंगा ने बाहर आकर शोर मचा दिया था। भीड़ जुटने पर बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में थाना कुंडा ऊधमसिंह नगर के ग्राम किलावली निवासी महेंद्र सिंह नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महेंद्र सिंह पुत्र जीवत सिंह ने बताया कि मालधन नंबर दो में महेंद्र सिंह पुत्र भूरा सिंह की उत्तराखंड ग्रामीण बैंक मालधन के सामने मुंबई फैशन ब्यूटी के नाम से टेलर की दुकान है। इन दोनों की दोस्ती है। इसलिए वह महेंद्र की दुकान में आता रहता था। वहीं उन्होंने लूट की योजना बनाई। इसी योजना में उन्होंने गांव के ही काले को भी शामिल कर लिया।

राजकुमार की बहादुरी से भागने को मजबूर हुए थे घर में घुसे बदमाश
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, तीसरे की तलाश


वारदात को अंजाम देने से पहले पी शराब
रामनगर (नैनीताल)। वारदात को अंजाम देने से पहले तीनों से एक साथ शराब पी। उस रात काफी बारिश हो रही थी, इसलिए रेनकोट पहनकर रात करीब एक बजे तीनों पाटल, डंडा, टॉर्च लेकर राजकुमार के घर के पीछे से टावर की तरफ से पहुंचे तो पहचान से बचने के लिए पड़ोसी महेंद्र बाहर ही खड़ा रहा। दूसरा महेंद्र और काले नकाबपोश बनकर पाटल, डंडे, टॉर्च लेकर राजकुमार के घर में घुसे। राजकुमार की पत्नी गंगा ने शोर मचाया तो राजकुमार भी उठ गया। वह हाथापाई करने लगा तो काले ने राजकुमार के सिर पर डंडे मार दिए। इस दौरान हाथापाई में टोपी, काली पगड़ी, कंघा, पाटल, टॉर्च वहीं पर गिर गए। जिसे तभी पुलिस को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन


अजमेर जेल से छूटकर आया है महेंद्र
कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि महेंद्र सिंह पुत्र जीवत के मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाना मुरैना में भी एटीएम से चोरी और राजस्थान के अजमेर में जेवरात की दुकान में चोरी का मुकदमा दर्ज है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई कश्मीर सिंह, मालधनचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन, एसआई रविंद्र राणा, कांस्टेबल संजय कुमार, मिथुन, जयप्रकाश, अनूप सिंह, कैलाश रावत, गगन भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें