खटीमा में क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने आईजी को शिकायती पत्र भेजकर गांव के ही दो लोगों पर करीब डेढ़ माह पहले घर में घुसकर कथित दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में कहा है कि पूर्व में उसकी मां ने कुछ लोगों के खिलाफ धारा 354 क, 452, 323,504,506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप लगाया कि दो आरोपी पांच अगस्त दोपहर बाद उनके घर में घुसे और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने जांच एसआई कृष्ण कुमार को सौंपी हैं।