फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटना पर मुकदमा दर्ज न करने को लेकर कोतवाली में हंगामा करती बिंदुखता की महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। फल व्यवसायियों ने बिंदुखत्ता के दो युवकों की बेरहमी से पीट दिया। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने पर महिलाओं ने रविवार को कोतवाली में हंगामा किया। इस पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन

काफी संख्या में कोतवाली पहुंची महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 13 सितंबर की शाम बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम निवासी बिशन सिंह पुत्र सोबन सिंह, देव सिंह पुत्र उज्ज्वल सिंह पैदल घर जा रहे थे। उन्होंने सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार के सामने आरिफ की दुकान से सेब खरीदे। इस बीच सेब के दाम को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरिफ ने अपने साथी मो. मियां, वाहिद, रवि और अन्य युवकों को बुलाकर दोनों को बेरहमी से पीट दिया। दोनों घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा कि उसी दिन कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर ग्रामीणों में रोष है। आरोप लगाया कि हाथीखाना क्षेत्र में ठेला लगाने वाले कुछ लोग ग्रामीणों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं करती। प्रदर्शन में पार्वती देवी, मंजू देवी, गुड्डी बिष्ट, नंदी सुयाल, हेमा देवी, गंगा दानू, गोमती काला, बसंती दानू, राजेश्वरी देवी आदि महिलाएं थीं। कोतवाल नित्यानंद पंत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें