फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में लड़की लाने पर हंगामा

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। होटल में दूसरे वर्ग की लड़की लाने पर विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पहचान पत्र लिए बिना होटल में आए जोड़े को कमरा देने पर होटल स्वामी से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

एक युगल शुक्रवार दोपहर रानीखेत रोड स्थित एक होटल में पहुंचा। आरोप है कि होटल स्वामी ने उनका पहचान पत्र लिए बिना कमरा दे दिया। इसमें गैस गोदाम रोड खताड़ी निवासी ऑटो चालक दूसरे वर्ग की युवती को लाया था। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने होटल में हंगामा कर पुलिस बुला ली। कोतवाली के एसआई गगनदीप महिला, पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ होटल में पहुंचे तो युवक भाग गया। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई के बाद उसे मां को सौंप दिया गया। पुलिस ने होटल स्वामी चंद्रशेखर से बुकिंग रजिस्टर दिखाने को कहा तो उसमें युगल का नाम, पता, आईकार्ड समेत पुराने आगंतुकों का भी विवरण नहीं मिला। इसलिए 81 पुलिस एक्ट के तहत उसका 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया। दोबारा शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों को कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें