खटीमा। यूपी से सटे सत्रहमील मझौला पुलिस के अंतर्गत कलेक्टर फार्म के पास दुकान के बाहर मंगलवार सुबह 6:30 बजे एक दुकान के पास तीन महीने की लावारिस बच्ची मिली। इसकी जानकारी मिलने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई।
इस बीच समरीन पत्नी मुख्तार अहमद गोद लेने की इच्छा के साथ शिशु को लेकर पुलिस चौकी पहुंची। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिशु को गोद लेने के लिए तीन परिवार आगे आए हैं।
सूचना पर दोपहर बाद एसडीएम विजयनाथ शुक्ल के आदेश पर बच्ची का सरकारी अस्पताल में मेेडिकल चेकअप कराया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुन: एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी रुद्रपुर भेजने के आदेश दिए गए।