फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी को लेकर विवाद में झोंक दिया फायर!

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी। नगर से सटे गांव रामजीवनपुर स्थित पंचायत घर से पानी निकासी को लेकर पड़ोस में रहने वाले परिवार और प्रधानपति के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने फायर कर दिया। बताते हैं कि छर्रे लगने से जख्मी प्रधानपति का सीएचसी में इलाज कराया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


रविवार रात गांव के पंचायत घर में बरसात का पानी जमा हो गया। भारी जलभराव को लेकर मौके पर पहुंचे प्रधानपति प्रेम सिंह ने पंचायत घर से पानी निकासी करा दी। इस दौरान थोड़ा पानी पड़ोस में रहने वालों के वहां घुस गया, जिसका पड़ोसी ने विरोध किया और गाली गलौच व धक्का-मुक्की हो गई।

इस बीच एक युवक ने फायर कर दिया, जिसमें प्रधानपति प्रेम सिंह के हाथ में छर्रे लग गए। प्रेम सिंह का बाजपुर के सीएचसी में इलाज कराया गया। इधर प्रधानपति के भाई गोविंद ने बताया आरोपी के माफी मांगने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसएसआई नासिर हुसैन ने फायर की घटना से इनकार कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें