फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लीताल पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल पुलिस ने तीन दिन में दूसरे स्मैक तस्कर को भी टांकी बैंड के पास से पकड़ लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल मनोज जोशी, विनोद यादव गश्त पर थे। इस दौरान टांकी बैंड के पास तस्कर रोहित रावत दिखा। शक होने पर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह स्कूली बच्चों को स्मैक बेचता है। बीते कई माह से वह इस धंधे में लिप्त है। उसकी मां बीडी पांडे जिला अस्पताल में कार्यरत है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्य सप्लायर तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस
युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले इस नशे के धंधे की छोटी मछलियों को पकड़कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है।
जबकि मुख्य सप्लायर पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस पूछताछ में आरोपी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों से स्मैक लाने की बात कहते हैं, लेकिन अभी तक एक भी सप्लायर नहीं पकड़ा जा सका है। उधर, इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत बताते हैं कि मेन सप्लायर को पकड़ना इसलिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि वह सिर्फ जान पहचान के लोगों से धंधा करते हैं। मेन सप्लायर से कुछ ही लोगों के तार जुड़े हुए हैं। ऐसे में पुलिस के तमाम प्रयास नाकाम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें