डिलारी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के डिलरा चौराहे से दुष्कर्म के आरोपी तेजपाल सिंह निवासी रीठवाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 19 जुलाई को जंगल में कूड़ा डालने के लिए गई किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म किया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती बताई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं आरोपी घटना के दिन से फरार चल रहा था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।