फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का नहीं लगा पाई पुलिस सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो से लापता महिला का रेगुलर पुलिस फिलहाल सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों की एक महिला अपने दो नाबालिग बच्चों को लेकर तीन दिन पूर्व गांव से गरुड़ की ओर निकली थी। जबकि एक बच्चे को गांव में छोड़ गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। महिला की सास ने बृहस्पतिवार को थाना बैजनाथ में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि लापता महिला का मोबाइल बंद चल रहा है। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी है। मालूम हो कि लापता महिला पूर्व में भी एक बार घर से लापता हुई थी। कुछ दिन बाद खुद घर लौट आई। महिला का पति जम्मू में एक प्राइवेट कंपनी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें