फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी ज्वाइन करने जा रहे युवक पर एसी कोच की बेड सीट चोरी का आरोप

विज्ञापन
मंडुवाडीह से शुरू होने वाली नई मेमू ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। कोलकाता से काशीपुर में नौकरी ज्वाइन करने आ रहे हार्डवेयर इंजीनियर की एसी कोच की चादरों पर नीयत डोल गई। मौका पाकर उसने पांच चादरों को बैग में डाल लिया। लेकिन एसी कोच अटेंडेंट की सूचना पर आरपीएफ ने उसे प्लेटफार्म पर तलाशी के दौरान पकड़ लिया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह ने बताया कि चादर चोरी के आरोप में युवक को रेल अधिनियम की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह के मुताबिक हावड़ा से काठगोदाम आने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में हार्डवेयर इंजीनियर मृनमय चौधरी (31) निवासी मध्यम ग्राम 24 परगना कोलकाता हावड़ा से काठगोदाम के लिए सेकेंड एसी कोच संख्या ए 1 बर्थ संख्या 23 पर सफर कर रहा था। उसेे काशीपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी ज्वाइन करनी थी। जैसे ही ट्रेन लालकुआं जंक्शन में रुकी तो भीड़ छटने पर उसने सीटों पर पड़ी पांच चादरें अपने बैग में रख लीं और प्लेटफार्म पर उतर गया। जब कोच अटेंडेट चादरें समेटने पहुंचा तो वहां कई सीटों से चादरें गायब मिलीं। इस पर कोच अटेंडेंट ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ कर्मियों ने प्लेटफार्म से निकल रहे यात्री को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसके बैग से पांचों चादरें बरामद हो गईं। आरपीएफ ने अपराध संख्या 4/18 रेल अधिनियम के तहत मृनमय चौधरी पर मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें