खटीमा। अज्ञात कारणों के चलते जहर खाने वाली महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार को नगर के अमाऊं कस्बे में अपनी रिश्तेदार के घर आई संतना निवासी बसंती देवी (35) पत्नी प्रकाश सिंह अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया।
इधर, महिला ने एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। झनकईया चौकी प्रभारी एसआई प्रभात कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। महिला के दो बच्चे हैं।