फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय सिमार से लापता छात्र को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार से लापता दसवीं के छात्र कमलेश सिंह रावत को थाना बैजनाथ पुलिस ने ढिकुरा गागरीगोल पुल के पास से सकुशल बरामद कर लिया। स्कूल प्रशासन ने बरामदगी के बाद छात्र को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


दसवीं का छात्र कमलेश रावत सोमवार को प्रार्थना सभा के बाद स्कूल से लापता हो गया था। प्रधानाचार्या ने छात्र की गुमशुदगी थाना बैजनाथ में दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि लापता छात्र को ढुंढने के लिए 12 से ज्यादा पुलिस कर्मी लगाए गए।

पुलिस ने छात्र को देर शाम ढिकुरा पुल के पास से सकुशल बरामद कर उसे स्कूल के प्रधानाचार्य के सुपुर्द किया जिसके बाद प्रधानाचार्य कीर्ति पवार ने उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया। छात्र ने बताया कि होस्टल में उसका मन नहीं लगता। इस वजह से वह स्कूल से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें