फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश नदी में डूबा किसान, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में नदी पार कर रहा किसान पानी में डूब कर तेज बहाव के साथ बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जल पुलिस के जवानों को बुलाकर ग्रामीण गोताखोरों के साथ किसान की ढूंढखोज में लगाया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे कौंधाअसरफ गांव निवासी चरन सिंह (40) पुत्र दीदार सिंह गांव के किनारे बहने वाली कैलाश नदी पार कर रहा था। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया। किसान को बहता देख युवकों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। पुलिस और एसडीएम निर्मला बिष्ट ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसडीएम ने जल पुलिस के गोताखोरों को बुलाया। खबर लिखे जाने तक जल पुलिस के जवान ग्रामीणों की मदद से नदी में किसान चरन सिंह की ढूंढखोज में जुटे थे। चरन की पत्नी गुरदीप कौर और चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें