फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का बैटरा सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केलाखेड़ा में पुलिस ने 10 महीने पहले दरोगा के घर से चोरी हुए बैटरे सहित दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

पांच सितंबर 2017 को केलाखेड़ा के गांव सरकड़ी निवासी दरोगा जंगीर सिंह के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर का बैटरा, आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। जंगीर सिंह वर्तमान में चंपावत में एसआई के पद पर तैनात हैं। एसएसपी के निर्देश पर मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसओ वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव रम्पुराकाजी निवासी राजपाल उर्फ राजू और गुरमीत सिंह उर्फ मीता को चोरी के बैटरे सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी करने में उनके साथी काली निवासी यूपी के गांव कंगनगरी (रामपुर) और गांव सरकड़ी निवासी सोनू भी थे। आरोपियों को पकड़ने लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हैं। एसओ के अनुसार गुरमीत सिंह ट्रैक्टर चोरी में गदरपुर से जेल जा चुका है। फरार आरोपी काली भी रामपुर से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। चर्चा है कि दो दिन पहले पुलिस ने राजपाल को पकड़कर पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। सोमवार को गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी होने पर उसकी निशानदेही पर राजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें