फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग में कार लटक जाने से बची दो पर्यटकों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अयारपाटा रोड पर कार के दो पहिये सड़क से नीचे उतरकर रेलिंग में फंस गए। अगर रेलिंग न होती तो कार 200 फुट गहरी खाई में चली जाती। सूचना पर पहुंची मल्लीताल पुलिस ने नगर पालिका की क्रेन की सहायता से गाड़ी को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


नोएडा निवासी नितीश वर्मा मंगलवार को एक युवती के साथ नगर में घूमने आए थे। रात को यहां एक होटल में रुकने के बाद बुधवार सुबह लगभग दस बजे वह दोनों अयारपाटा रोड से गुजर रहे थे। इसी बीच हरमिटेज भवन के पास उनकी कार के दो पहिये दूसरे वाहन को पास देते समय सड़क से नीचे उतर गए।

सड़क किनारे लगी रेलिंग में कार फंस जाने के कारण कार खाई में गिरने से बच गई। सूचना पर मल्लीताल थाने के एसआई दीपक बिष्ट, विनोद यादव और गोपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने नगर पालिका की क्रेन को मौके पर बुलाकर गाड़ी को निकलवा दिया। पुलिस के अनुसार युवक और युवती कार किराये पर लेकर यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलिंग में अटकी पर्यटकों की कार
रेलिंग न होती तो 200 फुट गहरी खाई में जाती कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें