फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में नहीं हो पाया ‘जब वी मेट’

विज्ञापन
Muzaffarpur Girls Hostel
विज्ञापन
नैनीताल। शाहिद कपूर और करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ की तर्ज पर दिल्ली से भागी स्नातक की छात्रा से नैनीताल में युवक ने मिलने से इनकार कर दिया। छात्रा यहां झील किनारे घंटों इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बाद में दो बुजुर्गों से फोन मांग कर युवक को कॉल की तो उसने इनकार कर दिया। तल्लीताल चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर नैनीताल बुला लिया है। छात्रा को महिला पुलिस कर्मियों के संरक्षण में रखा गया है।

दिल्ली के विवेक विहार थाना क्षेत्र निवासी स्नातक की छात्रा का कुछ समय पहले से फोन पर नैनीताल के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में इश्क इतना परवान चढ़ा कि छात्रा फोन पर बातचीत करने के बाद घर में बिना बताए युवक से मिलने नैनीताल पहुंच गई। यहां बस स्टैंड के पास नैनी झील किनारे पड़ी बेंच पर बैठकर घंटों तक इंतजार करने के बाद भी युवक नहीं पहुंचा तो वह दुखी हो गई।
विज्ञापन


उसने बगल में बैठे दो बुजुर्गों से फोन मांगा। छात्रा ने बताया कि उसका फोन कहीं गुम हो गया है और वह अपने रिश्तेदारों से बात करना चाहती है। छात्रा की बात पर बुजुर्गों ने अपना मोबाइल उसे दे दिया। फोन पर काफी देर तक बात करने पर बुजुर्गों को शक हुआ। उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गई। बुजुर्गों ने उसी नंबर पर दोबारा से कॉल की। दूसरी ओर से किसी युवक की आवाज सुनाई दी। उन्होंने युवक की फटकार लगाई। साथ ही तल्लीताल चौकी पुलिस को सूचना दे दी।

एसओ तल्लीताल राहुल राठी महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को चौकी ले आए। एसओ ने विवेक विहार थाने में संपर्क किया तो पता चला कि परिजनों ने उसके गुम होने की सूचना थाने में दे रखी है। चौकी में छात्रा अपनी मां से फोन पर बात करते हुए फूट फूट कर रोने लगी। उसने कहा कि उससे बहुत बड़ी भूल हो गई है। एसओ ने महिला पुलिस कर्मियों के संरक्षण में छात्रा को दे दिया है। बुधवार को परिजनों के यहां पहुंचने पर छात्रा को उनके हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



दिल्ली से भागकर नैनीताल पहुंची छात्रा झील किनारे करती रही युवक का घंटों इंतजार
फोन पर युवक ने किया मिलने से इनकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें