नैनीताल। मुरादाबाद निवासी मनोज हत्याकांड के तीसरे आरोपी अनुज कुमार निवासी गांव टांडा अमरपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सूचना मिलने के बाद मल्लीताल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि अनुज हत्या के समय मुख्य आरोपी मनोज के छोटे भाई रवि के साथ में था। आरोपी अदालत में पेश होकर जेल चला गया है, लेकिन उससे हत्या से जुड़ी कई बातों की जानकारी लेनी है। ऐेसे में उसकी रिमांड की तैयारी की जा रही है।