फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में अंधे छोटे भाई ने ही की थी मुरादाबाद के मनोज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जमीन जायदाद के लालच में मुरादाबाद के रवि ने अपने छोटे भाई मनोज की हत्या कर शव मल्लीताल थाना क्षेत्र में फेंका था। मल्लीताल पुलिस और एसओजी ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए रवि को गिरफ्तार कर लिया है। रवि की सास समेत तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


12 मई को कालाढूंगी रोड पर बूढ़ा पहाड़ के पास एक युवक का शव मिला था। गले में कसी रस्सियां और बंधे हाथ पांव से यह साबित हो गया था कि किसी ने उसकी निर्मम हत्या कर शव को यहां फेंका है। शव के पास शिनाख्त का कोई सबूत नहीं था। शातिर हत्यारों ने शिनाख्त का हर सबूत मिटा दिया था।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने खुलासे के लिए मल्लीताल पुलिस के साथ-साथ एसओजी को भी लगाया था। डीसीआरबी के माध्यम से शव का फोटो प्रदेश के साथ अन्य प्रदेश के थानों में भेजा गया। शनिवार को एसएसपी ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि डीसीआरबी के माध्यम से उन्हें पता चला कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना बिलारी में एक युवक के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने बिलारी थाने में फोटो भेजा तो साबित हो गया कि शव मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव टांडा अमरपुर निवासी मनोज चौधरी पुत्र जहेंद्र पाल चौधरी का है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त के लिए परिजनों को यहां बुलाया तो पिता ने छोटे भाई रवि पर जायदाद के लालच में हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो प्रथम दृष्टया पिता के आरोप सही प्रतीत हुए। तब से पुलिस कई बार मुरादाबाद गई और आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए। पुलिस के गांव पहुंचने के बाद से रवि फरार हो गया था जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर यहां आया गया। आरोपी ने कबूल किया है कि उसी ने जायदाद के लालच में अपने बड़े भाई की जान ली है। े
विज्ञापन

जमीन के टुकड़े के लालच में ली गई छोटे भाई की जान

बड़े भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिता के आरोपों की पुष्टि
----फोटो----42-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें