फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर प्रेमी युगल ने गटका जहर, दोनों अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। घर से भागे प्रेमी युगल ने परिवार के भारी विरोध और लड़की की मां द्वारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने से क्षुब्ध होकर जहर गटक लिया। उन्हें कोतवाली पुलिस ने गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

कोतवाली में बिंदुखत्ता निवासी महिला ने बृहस्पतिवार सुबह तहरीर देते हुए कहा कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से लड़की की खोजबीन की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक के विरुद्ध बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। जैसे ही कोतवाली पुलिस युवक के घर पहुंची तो उसके घर के सामने युवक और युवती जहर खाकर उल्टियां कर रहे थे। उन्हें कोतवाली पुलिस तुरंत अपनी सरकारी जीप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय बिष्ट और डॉ. अजय दीक्षित ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया। इनमें युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल पहुंचे बिंदुखत्ता के लोगों ने बताया कि जैसे ही प्रेमी युगल को पता चला कि लड़की की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, क्षुब्ध होकर उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें