फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीते दिनों ग्राम महरोड़ा, बग्गड, पंगोट क्षेत्र में विवाह समारोह में चली गोली से युवक के घायल होने के मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को मनोरा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन

18 अप्रैल को चार्टन लॉज, नैनीताल से रोहित तिवारी की बारात बगड़ क्षेत्र गई थी। विवाह समारोह में शामिल होने गए उमेश बिष्ट का किसी बात को लेकर नैनीताल निवासी देवेंद्र मेहरा और सुंदर मेहरा से विवाद हो गया था। आरोप है कि देवेन्द्र मेहरा ने असलहे से फायर कर दिया और उमेश के पैर में गोली लग गई थी। उमेश के भाई नरेंद्र बिष्ट निवासी एटीआई मल्लीताल ने देवेन्द्र मेहरा और सुंदर मेहरा के खिलाफ 19 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। राजस्व पुलिस ने 307, 504, 506 आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत किया था। पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी का नमूना एकत्र किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से सौ मीटर दूर कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक नैनीताल अमित साह, पटवारी मंगोली ओम प्रकाश आर्या, अनुसेवक राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें