फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मी के साथ युवक ने की मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। गौला नदी निकासी गेट पर वन विभाग चौकी में बैठे वन बीट अधिकारी के साथ एक युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर देर रात तक वन कर्मी कोतवाली में एकत्र हुए। घायल वन बीट अधिकारी का उपचार किया जा रहा है। देर शाम कोतवाली में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

गौला रेंज के वन बीट अधिकारी धनसिंह अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि सोमवार देर शाम वे वनकर्मियों के साथ गौला गेट के समीप स्थित वन विभाग की चौकी में सरकारी कार्य निपटा रहे थे। इस दौरान अचानक चौकी में घुस आए बिंदुखत्ता कालिका मंदिर निवासी दिलीप सिंह मेहरा ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे गया। उसने काफी देर सरकारी कार्य में बाधा डाली। जब तक वनकर्मी कुछ समझ पाते तब तक वह मारपीट कर फरार हो गया। वन बीट अधिकारी का कहना है कि दलीप मेहरा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। विगत 13 मार्च को गौला नदी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर द्वारा बिंदुखत्ता की ओर आ रहे दिलीप मेहरा को वन विभाग ने रंगे हाथों दबोच कर उसका ट्रैक्टर जब्त किया था। इससे पहले भी कई बार वह अवैध खनन में पकड़ा गया था। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर धन सिंह अधिकारी को चिकित्सकीय जांच के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर वन विभाग के कई वन कर्मी तथा टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी कोतवाली में देर शाम जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें