फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कर्मी व वाहन चालक में मारपीट

विज्ञापन
पुलिसकर्मी और टैक्सी चालक में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। सड़क किनारे खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी और दिल्ली से आए वाहन चालक के बीच हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। तल्लीताल थाने में लाने पर चालक ने लिखित माफी मांगी तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

यूपी के जिला कुशीनगर गोरखपुर निवासी अशोक कुमार दिल्ली में व्यापारी की गाड़ी चलाता है। व्यापारी परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे माल रोड पर एक होटल के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी थी। इसी बीच एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने चालक से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसी को लेकर पुलिस कर्मी और चालक में बातचीत होने लगी। विवाद गाली गलौज से हाथापाई तक जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस और चालक में हाथापाई हो गई। इसके बाद सूचना तल्लीताल पुलिस को दी गई। सीओ सिटी विजय थापा भी मौके पर पहुंच गए। चालक और पर्यटकों को तल्लीताल थाने ले जाया गया। जहां काफी देर तक सीओ चालक को समझाते रहे। चालक ने बताया कि वह लंबे समय से घर नहीं गया है। वह कई दिन से परेशान है। इसीलिए उसकी पुलिस कर्मी के साथ नोकझोंक हो गई। चालक ने लिखित में माफी मांगी। इसलिए पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें