फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या मामले में पुलिस ने की जांच पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात दैनिक कर्मचारी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक घर जाकर जांच पड़ताल की। बृहस्पतिवार को जंगलात के दैनिक कर्मचारी भीम सिंह निवासी गांव मजरा खंबारी ने अपने घर के आंगन मेें एक नाली बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जंगलात अधिकारियों ने मृतक भीम सिंह को दैनिक कर्मचारी होने से साफ तौर पर इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बन्नाखेड़ा रेंजर मोहन पंत, डिप्टी रेंजर पीसी जोशी ने बताया अगस्त 17 से भीम सिंह को हटा दिया था। 23 मार्च को भीम सिंह का जंगलात के अस्थायी बैरियर तोड़ने को लेकर खनन माफियाओं से विवाद हुआ था। इसकी तहरीर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में दी गई थी। शुक्रवार को एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ मृतक के घर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें