फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर और केलाखेड़ा के अलग-अलग दो स्थानों पर ताले तोड़कर नकदी, आभूषण और अन्य सामान लेकर चोर चंपत हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला केशवनगर निवासी बब्बू शनिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी ससुराल गांव मुंडिया कला गया था। देर रात करीब एक बजे कुछ सामान लेने के लिए बब्बू और उसके बच्चे आए तो मकान का ताला टूटा और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। रविवार सुबह बब्बू ने एक लाख की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दी। इधर, केलाखेड़ा के मोहल्ला फिदानगर रोड के सामने अशोका प्रिंटर्स दुकान के ताले तोड़कर चोर 35 सौ की नकदी, दो एलईडी, कंप्यूटर, एक प्रिंटर सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। सूचना पर एसओ वीरेंद्र रमोला ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें