फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी तस्कर से वनकर्मी पर झोंका फायर, बालबाल बचे

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बीट वॉचर और उसके सहकर्मी पर लकड़ी तस्कर ने फायर झोंक दिया। बालबाल बचे वनकर्मी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की उत्तरी जसपुर रेंज की पूर्वी फांटो बीट में बीट वॉचर करनैल सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने सहकर्मी गोविंद सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में छुपे गुरदेव सिंह निवासी तुमड़िया डैम ने बाहर निकलकर गाली गलौज कर फायर झोंक दिया। दोनों वहां से बमुश्किल जान बचाकर भागे। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जसपुर रेंज के रेंजर महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि गुरदेव सिंह पहले भी कई बार लकड़ी चोरी में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें