फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल से फरार हत्यारोपी अवैध शराब के साथ पकड़ा

विज्ञापन
रामनगर में गिरफ्तार हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हत्या के आरोप में 26 साल से फरार चल रहे एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़े जाने पर पुलिस को मोटी रकम का लालच देना महंगा पड़ गया। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। परिजनों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कई शहरों में रहने के बाद चार साल पहले ही वह रामनगर आया था।
विज्ञापन

सीओ लोकजीत सिंह ने अनुसार पुलिस ने बृहस्पतिवार को मालधन क्षेत्र में देसी शराब के 80 पाउच के साथ एक बुजुर्ग को पकड़ा था। कोतवाली लाने पर उसने पुलिस वालों से मोटी रकम देकर छोड़ने की बात कही। पुलिस को इस पर शक हुआ क्योंकि आबकारी एक्ट में कोतवाली से ही जमानत मिल जाती है। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम 70 वर्षीय करनैल सिंह बताया। पूछताछ में पता चला कि 29 जुलाई 1990 में मालधन क्षेत्र में उत्तम सिंह पुत्र ठाकुर सिंह, राम सिंह पुत्र सुंदर सिंह, परमजीत पुत्र खुशाल सिंह, करनैल सिंह पुत्र राम सिंह उर्फ हरनाम सिंह आदि लोगों ने शराब पी और डामपार मालधन नंबर दो निवासी मोहन राम पुत्र उच्छप राम को लाठी-डंडों से पीट दिया था। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मोहन राम के भाई हरि राम ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। नैनीताल न्यायालय स्पेशल जज के आदेश पर 25 मई 1992 को हत्या का जुर्म साबित होने पर चारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। कुछ महीने बाद चारों को इलाहाबाद हाइकोर्ट से जमानत मिल गई। बीच में हुई सुनवाई में उत्तम सिंह को जेल जाना पड़ा। उसकी जेल में ही मौत हो गई थी। राम सिंह और परमजीत सिंह की भी घर में मौत हो गई। करनैल सिंह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। 2009 में जिला जज कोर्ट नैनीताल ने उसके खिलाफ स्थानीय वारंट जारी कर दिया था। पता चला कि करनैल पंजाब और राजस्थान के कई शहरों में नाम बदलकर रहा। चार साल पहले ही वह अपने घर मोहन नगर मालधन क्षेत्र में आ गया था। परिजनों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि 80 पाउच के साथ पकड़े जाने पर छोड़ने की एवज पर बड़ी रकम देने की बात पर मामला खुल गया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


देसी शराब के 80 पाउच के साथ पकड़ा गया था, परिजनों ने मृत घोषित कर दिया था
कोर्ट से जमानत मिलने के बाद चल रहा था फरार, चार साल पहले ही रामनगर आया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें