गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ के लौबांज कस्बे में आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन घायल हो गए। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार शादी में कौसानी जा रहे थे।
थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार, आल्टो कार यूके02 ए1744 गरुड़ से कौसानी जा रही थी। लौबांज कस्बे के पास कार असंतुलित होकर बीस फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में हिम्मती देवी (57) पत्नी गोविंद सिंह निवासी कुमरौड़ा और मुन्नी देवी (55) पत्नी नारायण सिंह निवासी सिटोली सहित चार घायल हो गए। अस्पपाल ले जाने के दौरान हिम्मती देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई। सूचना पर एसडीएम सुंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया दुर्घटना में घायल महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा गया है।