बाजपुर। पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब पिलाने के आरोप में एक होटल स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा छह लोगों का चालान किया गया।
कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि सोमवार को एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर काका होटल स्वामी नरेश कुमार निवासी रामभवन धर्मशाला को शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही होटल में बैठकर शराब पीने वाले इरफान अली, ब्रजपाल, मोहम्मद अरसद, रोहताश, राजेंद्र, कृपाल को पकड़ कर चालान कर दिया। छापेमारी से होटल स्वामियों में हड़कंप मच गया। ब्यूरो