नैनीताल। घरों में पेंटिंग का काम करने वाला युवक अरविंद आश्रम के पुराने खंडहर के पास बेहोश मिला। क्षेत्रवासी उसे लेकर बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस पंचनामा भरवाने की तैयारी कर रही थी।
ब्रेसाइड कंपाउंड निवासी 38 वर्षीय प्रमोद कुमार की मंगलवार को अरविंद आश्रम के पुराने खंडहर के पास अचानक तबियत खराब हो गई। जानकारी मिलने पर उसके परिजन और क्षेत्रवासी उसे लेकर बीडी पांडे चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने पर मल्लीताल कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरिक्षक बीसी मासीवाल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम पुलिस शव का पंचनामा भरने की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार मृतक घरों में रंगाई पुताई का काम करता था।