फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम्हारी दुनिया से जा रही हूं मुझे मत ढ़ूंड़ना

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ‘मैं तुम्हारी दुनिया से जा रही हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना’। यह चेतावनी हाइस्कूल की छात्रा ने फोन पर अपने पिता को दी। उसके बाद से छात्रा का फोन नहीं लग रहा। इसलिए परेशान पिता ने बृहस्पतिवार को मल्लीताल कोतवाली में छात्रा की गुमशुदगी की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मल्लीताल थाना क्षेत्र की रहने वाली हाइस्कूल की छात्रा बुधवार सुबह घर से अचानक गायब हो गई। शाम केे उसने किसी अन्य नंबर से पिता को फोन किया। छात्रा ने फोन पर पिता को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं तुम्हारी दुनिया से जा रही हूं, मुझे तलाशने की कोशिश की तो ठीक नहीं होगा। बेटी की कही बातें पिता के कानों में गूंज रही हैं। बृहस्पतिवार को पिता मल्लीताल थाने पहुंचा। यहां उसने बताया कि छात्रा को घर में कोई परेशानी नहीं थी। वह हंसी-खुशी घर में रह रही थी। अचानक से उसका गायब हो जाना पिता के गले नहीं उतर रहा। पिता को आशंका है कि छात्रा के साथ कोई अनहोनी हुई होगी। क्योंकि वह कभी अपने पिता से ऊंची आवाज में बात नहीं करती थी। अब चेतावनी दे रही है तो कुछ गड़बड़ है। पिता ने आशंका जताई कि शायद किसी ने छात्रा का अपहरण कर लिया है। इसलिए उससे जबरदस्ती यह चेतावनी दिलवाई गई। पिता ने थाने में गुमशुदगी तहरीर देकर छात्रा को तलाशने की मांग की है। कोतवाली पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। पिता ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि उनकी बेटी के साथ क्या हुआ है। अगर वह अपनी मर्जी से गई है तो भी उसे एक बार उनके सामने लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें