रामनगर (नैनीताल)। शुक्रवार रात काशीपुर से रुद्रप्रयाग सरकारी अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा एक ट्रक मोहान के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने दूसरी गाड़ी में शराब भरवाकर गंतव्य को भेजा। इस दौरान 50 हजार रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
गर्जिया चौकी प्रभारी हरीश पुरी ने बताया कि शुक्रवार रात एक ट्रक अंग्रेजी शराब की पेटियां लेकर काशीपुर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी बीच मोहान के समीप सड़क पर अचानक आए हिरन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि घटना में वाहन में सवार कोई भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ लेकिन वाहन में रखी करीब 50 हजार रुपये की शराब की बोतलें टूट गईं।