फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक से मारपीट पर पिता-पुत्र पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के राजपुरा में ऑटो चालक से मारपीट के आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुरा निवासी पारुल ने पुलिस को बताया है कि उसका पति टेंपो चलाता है। उसका 42000 रुपये का पानी का बिल बकाया था। वह पैसे जमा करने के लिए जलसंस्थान जा रही थी। इसी बीच उसके मोहल्ले के ही मदन कश्यप ने कहा कि वह बिल जमा कर देगा।
विज्ञापन

उस पर विश्वास करके 42000 रुपये दे दिये। मदन ने लौटकर बताया कि एक सप्ताह में बिल जमा करने की रसीद मिलेगी। जब 26 अप्रैल को वह मदन से रसीद मांगने पहुंची तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर उसने पैसे मांगे तो आरोप है कि मदन ने अपने बेटे ध्रुव कश्यप के साथ मिलकर गाली गलौज की और पति के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें