फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों का पैसा लेकर फरार सोसाइटी के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। निवेशकों की 70 लाख से अधिक की राशि लेकर चंपत हुई अर्थलैंड डेवलपर्स सोसाइटी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोसाइटी पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को निवेशकों ने कोतवाली का घेराव किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम जल्द ही राजस्थान जाएगी।
विज्ञापन


अर्थलैंड डेवलपर्स इंडिया सोसाइटी बीते कई वर्षों से बागेश्वर में बैंकिंग सेक्टर में कार्य कर रही थी। पुलिस ने बताया कि सोसाइटी में बागेश्वर के लगभग चार सौ लोगों ने निवेश किया है और सोसाइटी को करीब 70 लाख रुपये निवेशकों को लौटाने हैं।

मंगलवार को नाराज निवेशकों ने कोतवाली में पुलिस का घेराव कर जमा राशि लौटाने की मांग की। बिलौना निवासी तुलसी पांडेय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम राजस्थान जाएगी। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें