फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षिका के बंद मकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्याम बिहार फेज (द्वितीय) मुखानी में रिटायर्ड शिक्षिका के बंद मकान के तालों को तोड़कर चोरों हजारों का माल समेट ले गए। आलमारी से चांदी के पांच बर्तन, 30 हजार रुपये और घड़ी चोरी हुए हैं। इस मामले में शिक्षिका ने घटना की लिखित जानकारी मुखानी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

श्याम बिहार फेज (द्वितीय) निवासी रिटायर्ड शिक्षिका प्रमोद अग्रवाल नैनीताल रहती हैं। सप्ताह में एक या दो बार श्याम बिहार के मकान में आती है। उनके बेटे अभिनव गुप्ता की पीलीभीत में ट्रैक्टर की एजेंसी हैं। इस कारण मकान बंद रहता है। सोमवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि रिटायर्ड शिक्षिका के मकान का ताला टूटा और दरवाजा खुला हुआ है। जानकारी मिलने पर उनके करीबी निशांत गुप्ता ने देखा तो मुख्य गेट के अलावा तीन तालों को तोड़ा गया था। चोरों ने आलमारी को खंगालकर सामान बिखेर दिया था। पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें